देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष आगामी 23 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। उन्हें बीती चार अप्रैल को ही प्रदेश दौरे पर आना था लेकिन उनका वो कार्यक्रम किन्ही कारणों से स्थगित किया गया। अपने दो दिवसीय दौरे में बीएल संतोष पार्टी के कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने आ रहे हैं। हालाँकि अभी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की बैठक में मसलों को साँझा नहीं किया है,लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि संतोष विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत और चुनाव के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भितरघात की शिकायतों की समीक्षा कर सकते हैं।
आपको बतादें कि राष्ट्रीय महामंत्री के उनके आने से पहले ही पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों की समीक्षा रिपोर्ट तैयार हुई है। साथ ही चुनाव में हारी गई 23 विधानसभा सीटों की समीक्षा रिपोर्ट भी बना ली गई थी, जिसे अनुशासन समिति को सौंपा गया है। इसके आलावा संतोष के सामने भी यह रिपोर्ट रखी जा सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें रिपोर्ट के बारे में जानकारी दे सकते हैं।इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव को लेकर भी मंथन हो सकता है। अभी पार्टी को यह तय करना है कि धामी किस विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे।

