माँ पूर्णागिरि के दर्शन को आया बरेली का युवक शारदा नदी में डूबा,हुई मौत

नवरात्रि में मां पूर्णागिरि के दर्शन का सिलसिला शुरू हो चुका है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी माँ के दर्शन के लिए पहुंच रही है लेकिन बीते दिन दुखद खबर सामने आई जिसके चलते पूर्णागिरि साथियों के साथ दर्शन करने पहुंचा एक बरेली निवासी युवक की शारदा में डूबकर मौत हो गई। जबकि उसके साथ गए अन्य दो साथियों को डूबते समय निकालकर जान बचा ली गई।  परिजनों को सूचित कर पुलिस पोस्टमार्टम की करवाई करने में लगी है। 
आपको बतादें कि पूर्णागिरी दर्शन को आया इंद्रानगर निकट शिव मंदिर बरेली निवासी अभिषेक गुप्ता (23) पुत्र स्व. राजीव गुप्ता, बदायू निवासी सार्थक सक्सेना व पुपेंद्र मौर्य के साथ शारदा घाट में नहाने गया था। इस दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर तीनों संभल नहीं सकें और बहाव में बहकर डूबने लगे।  अन्य श्रद्धालुओं के शोर मचाने पर घाट में तैनात जल पुलिस के तैराक जवान नदी के कूदे, लेकिन तब तक अभिषेक डूब चुका था। जबकि उसके दोनों साथियों को तैराकों ने डूबने से बचा लिया। करीब आधा घंटा खोजबीन के बाद अभिषेक को भी निकाल लिया गया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *