कार्तिक मास की शुरुआत आज से,जानिए व्रत व त्योहारों के बारें में

कार्तिक के महीने की शुरुआत आज से हो रही है। शास्त्रों में इस महीने का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है। करवा चौथ व्रत हो या धनतेरस, दिवाली या फिर छठ महापर्व ये सभी प्रमुख व्रत-त्योहार कार्तिक के महीने में ही पड़ते हैं। ऐसे में हम आपको यहां बता रहे हैं कार्तिक महीने में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट।

कार्तिक मास के प्रमुख व्रत और त्यौहार :-

  • 13 अक्टूबर 2022 – करवा चौथ व्रत
  • 15 अक्टूबर 2022 – स्कंद षष्ठी व्रत
  • 17 अक्टूबर 2022 – तुला संक्रांति, अहोई अष्टमी
  • 21 अक्टूबर 2022 – रंभा एकादशी व्रत
  • 22 अक्टूबर 2022 – धनतेरस, धनवंतरि जयंती, कार्तिक प्रदोष व्रत
  • 24 अक्टूबर 2022 – दीपावली, नरक चतुर्दशी
  • 25 अक्टूबर 2022 – कार्तिक अमावस्या, सूर्य ग्रहण
  • 26 अक्टूबर 2022 – भाई दूज, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा
  • 30 अक्टूबर 2022 – छठ पूजा
  • 4 नवंबर2022 – देवोत्थान एकादशी
  • 5 नवंबर 2022 – प्रदोष व्रत
  • 8 नवंबर 2022 – कार्तिक पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण