रामनगरी के नाविक न सिर्फ पर्यटकों को नौका भ्रमण कराएंगे बल्कि श्रीराम से जुड़ी कहानियां भी कहेंगे आने वाले श्रद्धालुओं को सुनाएंगे। इसके लिए नाविकों को प्रशिक्षित होगा। यह पहल पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की गई है। अयोध्या के 50 से अधिक नाविकों को प्रशिक्षित कर उन्हें अयोध्या के इतिहास, संस्कृति, लोक कथाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए छह तीर्थ स्थलों का चयन किया गया है, जिसमें अयोध्या भी शामिल है। प्रयागराज में नाविकों को प्रशिक्षित किया जाना शुरू हो गया है।

