भारत में लॉन्च हुई किआ कारेन्स,जानिए फ़ीचर्स

नई दिल्ली : किआ कारेन्स का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए ख़ुशख़बरी है। किआ मोटर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार किआ कारेन्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कार कीमत की बात करें तो इस 7 सीटर एसयूवी की शुरुआती कीमत 8.98 लाख रुपये कंपनी ने रखी है। यह एक एसयूवी है और इसके बारे में कंपनी ने बताया कि कार में शानदार फीचर्स का एक्सपीरियंस इसे खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा। कारेन्स पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में मिलेगी। यदि आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो कार की बुकिंग एक महीने पहले ही शुरू हो चुकी थी। कंपनी को अब तक 19,090 कारों की बुकिंग मिल चुकी है ।

किआ कारेन्स में सेफ्टी की बात करें तो इसमें जबरदस्त फीचर्स हैं, कंपनी की मानें तो, भारतीय कार बाजार में सेफ्टी के मामले में सबसे शानदार फीचर आपको दिये जा रहे हैं. इसमें आपको 10 हाई सेक्योरिटी पैकेज मिलेगा. कार की सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग कंपनी की ओर से लगाये गये हैं. इसके अलावा,व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक और हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम कार में आपको मिलेंगे।इस कार के कलर की बात करें तो ये सात कलर- इम्पीरियल ब्लू, मोस ब्राउन, इन्टेन्स रेड, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, स्पार्क्लिंग सिल्वर, ग्रैविटी ग्रे और ग्लेशियर व्हाटइट पर्ल में उपलब्ध है।