आज शुक्रवार सुबह ओमप्रकाश राजभर ने एलान किया है कि उनकी पार्टी सुभासपा राष्ट्रपति चुनाव उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पूरा समर्थन करेगी। और उन्हें ही वोट करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी से यूपी मुख्यमंत्री और द्रौपदी जी ने समर्थन मांगा है। अमित शाह जी का फोन भी आया था और मेरी उनसे भी मुलाकात हुई। उन्होंने भी द्रौपदी मुर्मू जी के लिए समर्थन मांगा। सिर्फ राष्ट्रपति चुनाव में हम एनडीए के साथ खड़े है।
इसके अलावा चुनाव नतीजों के बाद से ही राजभर सार्वजनिक रूप से सपा अध्यक्ष पर तंज कस्ते हुए यहां तक कह गए कि एसी कमरे में बैठकर चुनाव नहीं जीता जा सकता है। दोनों के बीच में अधिक तल्खी हाल में हुए विधान परिषद के चुनाव को लेकर बढ़ गई थी। राजभर अपने बेटे अरविंद राजभर को विधान परिषद भेजना चाहते थे, लेकिन अखिलेश ने राजभर के स्थान पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को ज्यादा तबज्जो दिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और अब राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा की मौजूदगी में हुई बैठक में अखिलेश ने राजभर को पूछा तक नहीं और जयंत चौधरी को बुलाकर मंच भी साझा किया। अखिलेश ने उनसे बात करना जरूरी नहीं समझा। इसलिए हम राष्ट्रपति चुनाव में अलग रहकर कार्य करेंगें ।
सुभासपा भी उतरी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में ,राजभर ने किया ऐलान

