मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे सीएम

यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर पहुंचे हैं जहां कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां के निधन पर शोक विकट करेंगे,और आवास ओडी जायेंगे।सीएम का हेलीकॉप्टर दो बजे देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर में उतरेगा। सीएम करीब ढाई बजे ओडी गांव कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घर पहुंचेंगे। पंद्रह मिनट कैबिनेट मंत्री के घर पर रहने के बाद मिर्जापुर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
सीएम का हेलीकॉप्टर तीन बजे पुलिस परेड ग्राउंड उतरेगा। सीएम कार के द्वारा मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचेंगे मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। सीएम कार के द्वारा विंध्याचल से आयुक्त कार्यालय भी पहुंचेंगे। निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *