दो तीन दिनों से आतंकी घटनाए ख़बरों में बनीं हुई है अब घटना जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से हुई है। आज सुरक्षाबलों ने गुरुवार को घुसपैठ की कोशिश के इरादों को बेकार किया है। इस दौरान हुए ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया। हमें जम्मू -कश्मीर : के जुमागुंड गांव में आतंकियों के घुसपैठ के बारे में इनपुट मिली, जिसके बाद सेना और पुलिस ने ऑपरेशन को को सीधा सकारात्मक अंजाम दिया है।
आपको बतादें कि IGP कश्मीर विजय कुमार ने इस पर बताया है कि आतंकी पाकिस्तानी हैं। एनकाउंटर वाली जगह से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। इससे पहले बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को एनकाउंटर में मार दिया था। सुरक्षाबलों ने इस साल कुल 26 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। इनमें 14 आतंकी जैश और 12 आतंकी लश्कर से ताल्लुक रखते थे।

