अब हेलीकॉप्टर से उत्तराखंड की वादियों का लुत्फ़ उठा सकेंगे पर्यटक : सतपाल महाराज

मसूरी : उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यहां के लोगों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से दर्शन करने का तोहफ़ा दिया है। उन्होंने मसूरी में इस हिमालय दर्शन सेवा का शुभांरभ किया। इससेवा के माध्यम से पर्यटक अब हिमालय पर्वत श्रंखला के दर्शन हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे। इस सेवा के उद्घाटन के अवसर पर पर्यटन मंत्री ने बताया कि मात्र आधे घंटे में पर्यटक खूबसूरत वादियों से भरी इस उड़ान में हिमालय की वास्तविक सुंदरता का आनंद ले पाएंगे।

इस मौके पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि हिमालय की इस पवित्र भूमि पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसी श्रंखला में उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मसूरी से हिमालय दर्शन सेवा शुरू की गई है। अब सामान्य पर्यटक भी जार्ज एवरेस्ट से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस दौरान विंटर गेंम्स भी आयोजिएत किए जाएंगे।