चंपावत के एसडीएम लापता,मचा हड़कंप 

चम्पावत : उत्तराखंड के चंपावत जिले में एसडीएम सदर अनिल चन्याल अचानक लापता हो गए हैं। आज सोमवार को चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी खबर  देकर मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम के अचानक लापता होने से प्रशासन में हड़कंप है।  एसपी देवेन्द्र पींचा ने इसमें बताया कि उनके सरकारी और निजी वाहन घर में ही खड़े मिले हैं। वे सुबह ऑफिस के लिए निकले थे। लेकिन नहीं पहुंचे। उनके काफी लंबे समय तक ऑफिस न पहुंचने और कोई संपर्क न होने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। वहीं, उनकी खोज के लिए पुलिस प्रशासन की तीन टीमें लगी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *