लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम आरक्षण लिस्ट जारी कर दी गई है. दरअसल, आगरा अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, मेरठ पिछड़ा वर्ग, लखनऊ महिला, कानपुर महिला, गाजियाबाद महिला. जबकि, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा और वृंदावन अनारक्षित है।
उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगमों के मेयर प्रत्याशी के लिए आरक्षण की लिस्ट जारी कर दी गई है। यूपी में लगभग 762 नगर निकायों के लिए चुनाव होने हैं। जिनमें नगर निगम की 17 और नगर पालिका परिषद की 200 सीटें है। जबकि बाकी अन्य नगर पंचायत की सीटें हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि, आगामी 48 घंटों में निकाय चुनाव की अधिसूचना भी जारी की जा सकती है. साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार मई के महीने में निकाय चुनाव करवा सकती है।
इस बीच यूपी सरकार में शहरी विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने रिजर्वेशन के नोटिफिकेशन को जारी करते बताया कि ओबीसी आरक्षण के बिना हम निकाय चुनाव नहीं करवाना चाहते हैं। ऐसे में नगर पंचायतों में 544 का रिजर्वेशन जारी कर दिया गया है। इसी के चलते अंतिम आरक्षण लिस्ट जारी की गई है। बता दें कि पिछले 9 मार्च को ही निकाय चुनाव में ओबीसी को रिजर्वेशन दिलाने के लिए 5 सदस्यों वाली पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपनी रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपी थी। इसके साथ ही यूपी कैबिनेट ने भी ओबीसी आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे दी थी। और अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव कराने का रास्ता साफ कर दिया है।
यूपी निकाय चुनावों का नोटिफ़िकेशन हुआ जारी,जानिए सीटों की स्थिति

