पीलीभीत पहुंचे पीएम मोदी- कहा- पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा

पीलीभीत : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीलीभीत में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं ,अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में पहली बार आज पीएम पीलीभीत पहुंचे हैं।  यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बांसुरी भेंटकर प्रधानमंत्री का स्वागत सत्कार किया और सभा में पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह आपके वोट की ताकत है। आपके वोट से मजबूत सरकार तैयार हुई है। भाजपा सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से काम नहीं है। जब नीयत सही होती है। हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं।

वहीँ आज पीएम ने संबोधन के दौरान कहा कि हम लोग विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रहे हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई आर्थिक ताकत बना है। हमारे चंद्रयान ने चांद पर तिरंगा फहराया। भारत में आयोजित जी-20 की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। आज यहां मौजूद यूपी मुखिया  योगी आदित्यनाथ ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार का नारा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *