नई दिल्ली/देहरादून : आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड प्रदेश के जिला और महानगर अध्यक्षों के नामों की सूची जारी कर दी है। इस नई नामों की सूची में जसविंदर सिंह गोगी को देहरादून महानगर अध्यक्ष , लक्ष्मी अग्रवाल को पछवा दून की जिला अध्यक्ष और मोहित शर्मा उनियाल को परवा दून का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। साथ ही सतपाल ब्रह्मचारी को हरिद्वार महानगर अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इस लिस्ट के बाद सभी जिला और महानगर अध्यक्षों ने एआईसीसी का आभार व्यक्त किया है।


