नई दिल्ली : डीजीसीआई ने देश के सबसे बड़े निजी बैंक सहित दो और कंपनियों को नोटिस भेजा है। यह नोटिस 2250 करोड़ के टैक्स चोरी का है। एचडीएफसी बैंक के अलावा डीजीसीआई ने पॉलिसी बाजार और इंश्योरेंस कंपनी गो डिजीट को शो कॉज नोटिस जारी किया है।जानकारी के मुताबिक यह नोटिस गलत तरीके से टैक्स क्रेडिट लेने का बताया जा रहा है।
डायरेक्टर जनरल सेंट्रल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीसीआई) ने यह नोटिस कंपनियों के मुंबई, गाजियाबाद और बैंगलुरू ऑफिस को भेजा गया है। इन तीनों कंपनियों पर जीएसटी नियमों के उल्लंघन करने का आरोप है। ये तीनों कंपनियां गलत तरीके से इनवायस जेनरेट करके टैक्स बचाने का हथकंडा अपना रहे थे।बता दें कि मामले 2018 से 20022 के बीच कंपनियों की ओर से काटे गए चालानों पर है। इस मामले को लेकर इन कंपनियों के अलावा विभाग पिछले 15 दिनों के अंदर 120 और कंपनियों की जांच कर रही है।

