राज्य में खत्म हुई कोविड वैक्सीन,चिंताजनक स्थिति 

देहरादून : कोरोना के मामले जहां देश में प्रति दिन बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य में ये चिंताजनक बात है कि राज्य के पास वर्तमान में कोविड वैक्सीन नहीं है। सरकार ने देश कोरोना संक्रमण बढ़ने से विभाग को कोविड टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में 91.17 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और 87.33 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है। 22.91 से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज ली है।
देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर केंद्र सरकार ने भी सैंपल जांच बढ़ाने के साथ ही निगरानी और टीकाकरण करने के दिशा निर्देश दिए हैं। जो लोग एहतियाती डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में जा रहे हैं। जल्द ही राज्य को लगभग एक लाख कोविशील्ड वैक्सीन की खेप मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *