यूपी में होने वाली शादियों में अब 200 से ज्यादा लोगों को इजाजत नहीं,नई गाइडलाइन जारी

लखनऊ: ओमिक्रॉन के डर के चलते यूपी सरकार ने प्रदेश में कल शनिवार से नाइट कर्फ्यू लगाए जानें का ऐलान हुआ है। कल शनिवार 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा। इसके साथ ही शादियों में 200 से ज्यादा लोगों को इजाजत नहीं दी जाएगी। 


आपको बतादें कि उच्चस्तरीय टीम-09 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश मिले हैं कि कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में स्थिति नियंत्रित है। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 91 हजार 428 सैम्पसे ठीक हुए हैं।

 ‘मास्क नहीं लगाया तो नहीं मिलेगा सामान-
संक्रमण के खतरे को देखते हुए,सीएम योगी ने उच्चस्तरीय टीम-09 को निर्देश दिए हैं कि वो  बाजारों में ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’ के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक करें। बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान न दे। इसके साथ ही सड़काें और बाजारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य किया जाए। पुलिस बल लगातार गश्त करे। पुलिस पब्लिक ड्रेस में इसका निरिक्षण किया जाए। 

सीएम योगी ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग की जाए। बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।  निगरानी समितियों ने कोरोना प्रबंधन में सराहनीय कार्य किया है। तीसरी लहर के दृष्टिगत गांवों और शहरी वार्डों में निगरानी समितियों को पुनः सक्रिए करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *