लखनऊ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज मंगलवार को जनपद के महमूदाबाद कस्बे में छापेमारी की जिसमें कस्बे के कुरैशी मार्ग पर रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी को टीम ने हिरासत में लिया है,जिसे पकड़कर लखनऊ लाया गया है।गिरफ्तार हुए कपड़ा व्यापारी के पिता लखनऊ में संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं। कपड़ा व्यापारी की दुकान महमूदाबाद कस्बे के नए बाजार में हैं। उक्त कपड़ा व्यापारी को 27 सितंबर को एटीएस ने भी दो अन्य लोगों के साथ पूछताछ की थी जिन्हे हिरासत में लिया था। तब तीन दिन बाद हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया था।
अब इस व्यापारी को हिरासत में लेने के बाद से चर्चाे हो रही है। महमूदाबाद पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। घर में कपड़ा व्यापारी की मां मौजूद है लेकिन उन्होंने कुछ बताया नहीं है।

