आज गुजरात में जनसभा को संबोधित करेंगे केजरीवाल,होंगी बड़ी घोषणा 

अहमदाबाद  : आज आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात पहुँचेंगें। जहां वो आज वेरावल में होने वाली जनसभा को संबोधित करने वाले हैं इसके अलावा सीएम केजरीवाल राजकोट के एक मंदिर में पूजा करेंगे। एक सप्ताह में केजरीवाल का राजकोट का यह दूसरा भ्रमण है। एक ही महीने के अंदर वे चुनावी राज्य गुजरात में चौथी बार गए हैं। 

इसके अलावा गुजरात आप के महासचिव मनोज सोरथिया ने बताया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक सौराष्ट्र क्षेत्र में एक जनसभा का हिस्सा बनेंगें इस सभा में आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में बड़ी घोषणाए हो सकती है। केजरीवाल दोपहर एक बजे पोरबंदर हवाईअड्डे पहुंचेंगे। वहां से वह वेरावल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे वह यहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद केजरीवाल राजकोट जाएंगे,जहाँ वो एक मंदिर की महाआरती में हिस्सा लेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *