शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पहली बार नवंबर में तैयार हो रहा है न्यूजीलैंड का सेब । सेब सीजन खत्म हो गया है और शिमला जिले के कोटखाई के बागवान ने अपने बगीचे में उगाए गए न्यूजीलैंड के सेब की फसल का 16 नवंबर को तोड़ा जाएगा। सेब सीजन में अर्ली वैरायटी के बाद अब लेट वैरायटी को भी रिकॉर्ड रेट मिलने की आशंका है। बागवानों को सेब की अर्ली वैरायटी के बढ़िया रेट मिले थे, लेकिन सीजन के रफ्तार पकड़ने के बाद दाम गिर गए। लेट वैरायटी इस सेब को ज्यादा रेट मिलने की भी उम्मीद बताई जा रही है। बढ़िया स्वाद और लंबी शेल्फ लाइफ इस सेब की खासियत है साथ ही इस बारे में कोटखाई के बखोल निवासी बागवान संजीव चौहान ने इसे तीन साल पहले अपने बगीचे में न्यूजीलैंड सेब की लेडीइन रेड और कैंडी फ्यूजी किस्में बोई थीं। 6,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित बगीचे में 15 अगस्त तक सेब तुड़ान पूरा हो जाता है, लेकिन इसी बगीचे में न्यूजीलैंड का सेब 15 नवंबर को तैयार हुआ है। इस सेब के 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक दाम जरूर मिलेंगे।
सेब का सीज़न हुआ ख़त्म, लेकिन अब तैयार है कुछ नया

