हिमांचल में हुआ बड़ा सड़क हादसा,1 बच्चे की मौत

ऊना ; आज हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दो अलग-अलग जगह बड़े सड़क हादसे हुए जिनमें एक छोटे बच्चे की मौत हुई है। इसके अलावा इस हादसे में अन्य 12 लोग घायल हुए हैं। पंजावर में पंजाब से सामान व मजदूरों को लेकर आ रहा एक ट्रक सड़क किनारे पर पलटा और इस ट्रक सवार 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए। आज मंगलवार सुबह पंजाब के जिला लुधियाना से सामान सहित मजदूरों को लेकर टाहलीवाल की ओर आ रहा ट्रक पंडोगा में वनखंडी के पहाड़ी क्षेत्र में उतराई में मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में जाकर सड़क के पर पलट गया। लेकिन यह हादस जब हुआ तो सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था। घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए ऊना अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायल लोग प्रवासी मजदूर हैं। इसके अलावा भैरा में एक कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय प्रवासी बच्चे की दर्दनाक मौत हुई है। बच्चा गेहूं काटने जा रहे माता-पिता के पीछे चला गया था। लेकिन सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान मोनू पुत्र राम नरेश निवासी हरदेई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हादसा मंगलवार सुबह लगभग सवा आठ बजे हुआ। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *