उत्तराखंड में बीते दिन रविवार को गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया की प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों से बातचीत में सामने आया है कि चालक बस बहुत तेज चला रहा था। उसकी गलती से ही दुर्घटना हुई है। मनेरी थाने में ड्राइवर मुकेश कुमार के खिलाफ मनेरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया ,घायल चालक अभी एम्स में भर्ती है। उसके ठीक होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। एसएसआई उमेश नेगी मामले की जांच होगी।उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, 28 घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी मे भर्ती कराया गया। एम्स ऋषिकेश और दून अस्पताल देहरादून के लिए रेफर किया गया है।एसडीआरएफ व एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।28 घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।
गंगोत्री : लापरवाही के कारण दर्दनाक हादसा

