देहरादून : सभी जानते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव आगामी 18 जुलाई को हैं और राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को भाजपा के साथ साथ अन्य पार्टियों का भी समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में बीते दिन शनिवार को राजधानी देहरादून में भाजपा आज 17 जुलाई को वोटिंग का मॉकड्रिल करने वाली है। मतदान के दौरान पार्टी एक भी वोट खराब नहीं करना चाहती। दो दिन तक विधायकों को वोटिंग के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उत्तराखंड सरकार के संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी विधायकों से राष्ट्रपति चुनाव के मतदान तक देहरादून में ही रहने का को कहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को है। इससे पहले सभी विधायकों से 16 जुलाई शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में एक बैठक की जोकि शाम सात बजे हुई । इस बैठक में सभी विधायकों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। अग्रवाल के मुताबिक, बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अग्रवाल ने बताया कि 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के तहत मॉक ड्रिल की जाएगी। 11 जुलाई को देहरादून पहुंची थी। उस दौरान उन्होंने सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर उनका समर्थन मांगा था।

