अभिनेता सोनू सूद पर परेशानियों का पहाड़ टूटा है जहाँ कोरोना की दूसरी लहर में वो मजदूर ग़रीबों के मसीहा बनें लेकिन अचानक बीते कई दिनों से सोनू सूद आयकर विभाग के सर्वे को लेकर खूब सुर्ख़ियों में मेंहैं। उनपर आईटी के अधिकारियों ने 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप लगाया है। सीबीडीटी ने कहा है कि अभिनेता और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान 20 करोड़ रुपये की कर चोरी से संबंधित सबूत हाथ लगें है।
आयकर विभाग ने सोनू सूद पर 20 करोड़ रूपए की चोरी का इल्जाम लगाया। जिसके बाद अब पहली बार सोनू ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बयान जारी किया है। सोनू सूद ने 20 करोड़ रुपये के टैक्स चोरी पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- मैं अपनी क्षमता के मुताबिक मैं भारत के लोगों की भलाई के लिए काम करने का संकल्प ले चुका हूं। मैं इंतजार कर रहा हूं कि मेरे फाउंडेशन में जमा पैसों की आखिरी किश्त तक किसी भी तरह जरूरतमंद लोगों की जान बचा सकूं।’ और जो भी जरूरत हो उसे पूरा कर सकूं . सोनू सूद ने ये भी कहा है कि “मैंने कई मौकों पर बड़े-बड़ें ब्रान्ड को मेरी फीस के बदले लोगों की भलाई का काम करने के लिए कहा है। मेरा यह प्रयास और सफर जारी रहेगा। आखिरी में सोनू ने लिखा है कि “कर भला, हो भला और अंत भले का भला। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हर बार कहानी बताने की जरूरत नहीं है।

