रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज तेज़ भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप यहाँ दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर आया। जिसकी तीव्रता 3.3 रिक्टर मापी गई है।
हालाँकि अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं। यहां घरों में मौजूद लोगों ने भूकंप की कंपन को महसूस किया है। वहीं प्रशासन के अनुसार कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उत्तराखंड भूकंप के जोन पांच में आता है। अभी कुछ दिन पहले भी उत्तराखंड की कई इलाकों में भूकंप के झटके लगे थे।
11 सितंबर को भी रुद्रप्रयाग की धरती भूकंप से दहली थी। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 थी।
3.3 तीव्रता के साथ रुद्रप्रयाग में आया भूकंप

