भारतीयों ने बंद कराया झूला पुल,मचा बवाल 

धारचूला में बीते दिन रविवार को नेपाल की तरफ से, पथराव में एक मजदूर के घायल होने और पुल बंद करने के बाद नेपाल में भीड़ में लाठीचार्ज के दौरान एक भारतीय के घायल हो गया और लोगों में भारी नाराजगी हो गई है। नेपाल की तरफ से लगातार किए जा रहे पथराव के विरोध में आज सोमवार को भारतीयों ने अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बंद करा दिया है और लगभग 1घंटा 40 मिनट तक दोनों देशों के बीच आवाजाही बंद की गई। जिसके बाद  धारचूला  व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में कई व्यापारियों ने सुबह 7 बजे पुल पर पहुंचकर एसएसबी को पुल के गेट नहीं खोलने दिए। पुल बंद की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी दिवेश शाशनी पुल पर पहुंचे और नाराज व्यापारियों को समझाया बुझाया। 

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी से नेपाल की और आये दिन पत्थरबाजी करने वाले पर दार्चुला प्रशासन से कानूनी मांग की। जिस पर उपजिलाधिकारी ने तीन दिन के भीतर इस मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।  व्यापारियों ने लगभग 1 घंटे 40 मिनट के बाद पुल खोने दिया। जिसके बाद पुल पर आना जाना शुरू हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *