पुलिस चौकी के पीछे ही शव ठिकाने लगाया,सनसनी फैली 

रामनगर में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। कोतवाली की खताड़ी पुलिस चौकी के पीछे मकान में एक युवक की हत्या हुई। जिससे इलाके में दहशत है। पुलिस ने शव को कब्जे लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल भी हुई है। 26 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्व. दिनेश चंद पांडे सेमलखलिया का रहने वाला था। सोमवार सुबह पुलिस को खताड़ी चौकी के पीछे मकान में युवक का शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार हत्या में चार लोग शामिल है, जिनकी तलाश जारी है। हत्या से पूर्व सभी लोगो ने साथ बैठकर शराब पी थी। झगड़ा होने पर बाकी के 4 युवकों ने इस युवक की हत्या कर दी। युवक आइसीआइसीआइ बैंक में काम करता था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया हत्या आपसी विवाद में हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *