NEET PG काउंसिलिंग की पूरी जानकारी यहां, पढ़े खबर !

एचएनबी मेडिकल विवि ने प्रथम चरण की नीट पीजी काउंसिलिंग के चलते बुधवार को एमडी, एमएस, एमडीएस की 208 सीटें आवंटित की है। आवंटित सीटों पर छात्र 20 अगस्त तक दाखिला सकेंगे। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए विवि दूसरे चरण की काउंसिलिंग कराई जाएगी। विवि के कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने कहा कि  नीट पीजी के लिए प्रदेशभर से कुल 855 छात्रों ने पंजीकरण हुआ। कराया था। 739 ने च्वाइस भरी और 132 ने नहीं की। प्रथम चरण की काउंसिलिंग से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 16, हल्द्वानी में 21 और श्रीनगर में 16 सीटें हैं।
यहां सीटें –

हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट में कुल 85 सीटें आवंटित हुईं, जिनमें ऑल इंडिया कोटे की 53 और राज्य कोटे की 32 सीटें शामिल हैं। एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में 57 सीटें आवंटित हुईं, जिनमें ऑल इंडिया कोटे की 36 व राज्य कोटे की 21 सीटें शामिल हैं। एमडीएस में सीमा डेंटल कॉलेज में 13 सीटें आवंटित हुई हैं। उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में कोई सीट आवंटित नहीं हुई। छात्रों को 20 अगस्त तक दाखिला लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *