देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रामझूला पुल पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। बारिश की वजह से मुनिकीरेती क्षेत्र में राम झूला पुल की नींव के निकट दरार आने की खबर है। गंगा के उफान पर आने पर दरार आई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीएम के निर्देश पर राम झूला पुल पर पर्यटकों के आवाजाही रोकी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोका जा रहा है।
मौसम विभाग ने बताया है कि चौबीस घंटे के लिए सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की सम्भावना है। हल्की बारिश हो सकती है। बंद सड़कों में 12 स्टेट हाईवे, सात मुख्य जिला मार्ग, नौ अन्य जिला मार्ग, 135 ग्रामीण सड़कें और 160 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं।

