प्रदेश में हुए पेपर लीक मामले में एक और आरोपी पूर्व पीआरडी कर्मचारी संजय राणा को भी न्यायालय ने जमानत दी है। संजय राणा पर आरोप था कि उसने अपनी पत्नी को परीक्षा से पहले लीक था। जिसे मुहैया कराया गया था।इस मामले में कुल 19 लोगों की जमानत हुई है।आयोग में पीआरडी कर्मचारी रह चुके संजय राणा को एसटीएफ ने तीन सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने राणा के घर से एक कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य दस्तावेज बरामद किए थे। ये सभी पेपर लीक से संबंधित थे। संजय ने अपनी पत्नी सहित अन्य अभ्यर्थियों को पेपर लीक की कापी पीआरडी जवान मनोज जोशी से ले कर दी। 22 आरोपी अभी जेल में बंद हैं।
उत्तराखंड पेपर लीक मामलें 41 में से 19 आरोपियों को मिली जमानत

