रुड़की: आपको बतादे की प्रदेश के रुड़की शहर में बिना दवा लाइसेंस के नकली दवाइयां बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा गया है। जिसमें हिमाचल की एक कंपनी के नाम पर बड़ी मात्रा में एंटीबॉयोटिक, मल्टी विटामिन एवं कई अन्य प्रकार के साल्ट की नकली दवाएं बनाने का धंदा चालू था। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी फरार है।
इसके अलावा टीम ने एसडीएम की उपस्थिति में चालू हालत में मिली दवा बनाने की मशीन एवं फैक्ट्री को सील किया गया है। भगवानपुर थाने में आरोपी के खिलाफ ड्रग एवं आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। शनिवार को ड्रग विभाग, ड्रग विभाग की विजीलेंस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से भगवानपुर के डाडा जलालपुर में एक अवैध रूप से चल रही नकली दवा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा है। लाखों रुपये की नकली दवाएं, कच्चा माल, रेपर समेत दवा बनाने के लिए चालू हालत में रखी मशीन बरामद की गई है। एसडीएम भगवानपुर वैभव गुप्ता की मौजूदगी में मशीन और फैक्ट्री को सील करा दिया गया है। जो नकली दवाइयां बनाई जा रही थी, वे सोलन कोर हेल्थकेयर, हिमाचल के नाम से बनाई जा रही थी।

