आशीष मिश्रा से लगातार पूछताछ जारी है,अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में मारा तंज

नोएडा : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा और तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी भी है मंत्री के बेटे आशीष मिश्र क्राइम ब्रांच के ऑफिस आज पेश हुए हैं। आज सुबह से आशीष क्राइम ब्रांच की टीम तीन घंटे से पूछताछ की है। जिसपर आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी लखीमपुर हिंसा पर प्रेसकॉन्फ्रेंस की है,जिसमें भाजपा पर तंज कस्ते हुए कहा कि मंत्री के बेटे को समन नहीं गुलदस्ता भेजा गया, सरकार अभी भी दोषियों को बचाना चाह रही है। उधर, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना अनशन खत्म किया है। दिल्ली में लखीमपुर कांड पर यूथ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। सुनहरी बाग के पास यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री अजय मिश्र का इस्तीफा मांगा है। बताया जा रहा है कि आशीष मिश्र करीब एक दर्जन से ज्यादा पेन ड्राइव लेकर क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे हैं। सिद्धू के अनशन खत्म होने के बाद बोले हैं -सत्य की हमेशा जीत होती है। राष्ट्र चलाने के लिए न्याय से बड़ा कोई साधन नहीं है। न्याय है तो सुशासन है, न्याय नहीं है तो कुशासन है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *