कल गुरूवार को पीएम मोदी वाराणसी दौरे पर पहुंचेंगे । इस बार पीएम नरेंद्र मोदी करीब चार महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र पहुँच रहे हैं। सवा चार घंटे तक पीएम मोदी वाराणसी में ही रहेंगे। पीएम मोदी का ये दौरा खास है। पूर्वी भारत के गेटवे के रूप में विकसित हो रही काशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 18 सौ करोड़ रुपये की सौगात दी जाएगी।
आपको बतादें कि प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा राजनीति के लिहाज से भी बेहद अहम है और विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार पीएम काशी आएंगे। प्रधानमंत्री आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट में धारा 144 लागू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को रिटर्न तोहफा देने वाले है। सात जुलाई को पीएम के 1812 करोड़ रुपये की 45 योजनाओं की सौगात मिलेगी। इसमें 1220 करोड़ रुपये की 13 योजनाओं का शिलान्यास और 591 करोड़ रुपये की 32 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। 13 योजनाओं का शिलान्यास 32 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

