पीएम ने जन्मदिन की शुरुआत चीतों के साथ, कूनो नेशनल पार्क को मिली सौगात 

ग्वालियर : आज देश के प्रधानम्नत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। जिसकी शुरुआत चीतों के स्वागत से की जा रही है। भारत में चीतों का इंतजार खत्म हुआ है। करीब 11 घंटे का सफर करने के बाद चीते भारत आए हैं। पांच मादा और तीन नर चीतों को लेकर विमान ने नामीबिया की राजधानी होसिया से उड़ान भरी। मॉडिफाइड बोइंग 747 विमान से लाए गए इन चीतों में रेडियो कॉलर लगाए गए है।

 पीएम बाड़ो में छोड़ें चीते –

अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी  इनमें से तीन चीतों को कूनो में बनाए गए विशेष बाड़ों में छोड़ दिया है। दो नर चीतों की उम्र साढ़े पांच साल है। दोनों भाई हैं। पांच मादा चीतों में एक दो साल, एक ढाई साल, एक तीन से चार साल तो दो पांच-पांच साल की हैं। नामीबिया से भारत लाए गए चीतों को प्रधानमंत्री मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में बॉक्स खोलकर तीन चीतों को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ा। बाद में मोदी ने इनकी तस्वीरें भी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी यहां उपस्थित रहे। 
इसके अलावा आज सुबह करीब कूनो नेशनल पार्क पीएम सुबह 10.30 बजे  पहुंचे। सुबह 10 बजे चिनूक हेलीकॉप्टर से चीतों को यहां लाया गया था। प्रधानमंत्री ने तीन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में बनाए गए विशेष बाड़े में छोड़ा। मोदी तीन चीतों को बाड़ें में छोड़ेंगे, कार्यक्रम यहां लाइव देखा जा सकता है  इस अवसर पर ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए बहुत बड़ी बात है और विश्व में पहली बार है कि चीतों का विस्थापन हो रहा है। देश की धरती पर ऐसे आविष्कार किए जा रहे हैं जो  विश्व में कही नहीं रहा और ऐसा ही उदाहरण कूनो मशहूर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *