टीटी ने फौजी को दिया धक्का,पैर हुआ अलग

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी खबर मिली है जिसके चलते डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के रवाना होते समय कोच नंबर बी-8 में चढ़ रहे फौजी को टीटी ने धक्का मारा। जिससे फौजी प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में गिर पड़ा। ट्रेन से फौजी का एक पैर कट गया और दूसरा कुचल गया। इसकी सूचना मिलते ही अन्य फौजियों ने दूसरे टीटी की पिटाई कर दी। फौजी को एमएच में भर्ती कराया गया और बलिया के रहने वाले सोनू (25) राजपूत बटालियन जयपुर में तैनात है।

वह दिल्ली जा रहा था। बरेली स्टेशन पर सुबह 9.15 पर प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन आई। वह पानी की बोतल लेने के लिए स्टेशन पर उतरा था। 9.20 बजे जैसे ही ट्रेन चली वैसे ही फौजी सोनू कोच में चढ़ा और कोच में मौजूद टीटी उपेंद्र बोरो ने धक्का मार दिया। इससे फौजी का संतुलन बिगड़ा और गिर गया। इससे फौजी का एक पैर कट गया और दूसरा बुरी तरह कुचल गया। अन्य फौजी मौके पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *