योग गुरु बाबा रामदेव अक्सर विवादों में घिरे रहते है इस बार पतंजलि योग ग्राम में इलाज व बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ सामने आया है। कुछ वेबसाइट के माध्यम से इस फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। जिस पर पुलिस ने मामले में पतंजलि के एक अधिकृत हस्ताक्षरी की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया है और जांच भी शुरू कर दी गई है। आपको बतादें कि इन फर्जी वेबसाइट ईमेल के ज़रिए योग गुरु रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के फोटो का प्रयोग कर फर्जी विज्ञापन भी प्रकाशित करते थे ये बात सामने निकल कर आई है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक अम्बरीश कुमार निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना सिडकुल अधिकृत हस्ताक्षरी पंतजलि योगपीठ ट्रस्ट/योग ग्राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि योग ग्राम के नाम से फर्जी वेबसाइटों को चलाया जा रहा है।
क्या है मामला –आपको बतादें कि वेबसाइटों से योग ग्राम में इलाज व कमरा बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी व फर्जीवाडा किया जाता था और बुकिंग की किया जाता था। इसके साथ ही इन सभी वेबसाइट पर बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण फोटो को लगाकर फर्जी विज्ञापन भी जारी किया जा रहा था। अम्बरीश कुमार का इस मामलें पर कहना है कि फर्जी वेबसाइट से योग ग्राम की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
निम्न वेबसाइट का हुआ इस्तेमाल –Yoggrambooking.com, onlineyoggrambooking.com, ayurvedayogagramasbooking.com, onlineyoggramdivyayoga.com, yoggramofficial.net, Yoggrambooking.info, yoggramofficial.org, Yoggramonlinebooking.com, divyayoga.gen.in, theyoggram.com, yoggram-registration.online, patanjaliyogagram@gmail.com

