नैनीताल : उत्तराखंड की नैनीताल- ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट और अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ सीट पर अब तक मिले रुझानों में भाजपा उम्मीदवार आगे हैं। पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट की रामनगर विधानसभा सीट में छठे चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को कुल 24392 और कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को कुल 20098 मत प्राप्त हुए। पिथौरागढ़ विधानसभा की चारों विधानसभा में चौथे राउंड तक भाजपा ने 19039 मतों से बढ़त बना ली है। चौथे राउंड में भाजपा को 11319 मत और कांग्रेस को 6153 मत मिले। चौथे राउंड में भाजपा को पिथौरागढ़ विधानसभा से 3282 मत और कांग्रेस को 1905मत मिले।
नैनीताल-अल्मोड़ा में भाजपा बढ़ रही आगे, अजय भट्ट को मिले 182672 मत
इस राउंड में भाजपा ने 1377 मतों की बढ़त बनाई। धारचूला विधानसभा में भाजपा को 2749और कांग्रेस को 1384 मत मिले। यहां भाजपा 1365 मतों से आगे रही। गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा को 2787 और कांग्रेस को 1845 मत मिले। यहां भाजपा ने 942 मतों से बढ़त बनाई। भाजपा ने 1482 मतों की बढ़त बनाई।

