सिनेमा और सियासत का नाता हमेशा से जुड़ा आया है। बॉलीवुड से लेकर साउथ में कई ऐसे सितारे हैं, जो फिल्मों में अपने अभिनय की बेशुमार पेशकश करने के बाद राजनीती में उतरे हैं। अपनी इस यात्रा में कई फिल्मी सितारों को लोगों का प्यार भी मिला। इस बार भी कई सितारे चुनावी रण में उतरे हैं। कौन सी हस्ती किस लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में है आइए एक नज़र इसपर डालते हैं।
- गोरखपुर से भाजपा के रवि किशन आगे हैं।
- बिहार की काराकाट सीट से भोजपुरी कलाकार और निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह अभी तक पीछे की दौड़ में है।
- मंडी से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रणौत आगे दौड़ रहीं हैं।
- मेरठ से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेता अरुण गोविल आगे
- उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी आगे
- आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आगे हैं।
- मथुरा से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री हेमा मालिनी आगे हैं।
- गुडगांव से कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेता राज बब्बर अव्वल जा रहे हैं।
- हुगली सीट से भाजपा प्रत्याशी और टॉलीवुड अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी पीछे
- अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पीछे