हल्द्वानी : आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और है कि ये सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है। उन्होंने भाजपा सरकार पर खुला आरोप लगाया कि प्रदेश में इस सरकार ने छह महापाप किए हैं। भाजपा और भ्रष्टाचार को जनता वोट की चोट से दूर करेगी। सुरजेवाला ने ये भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 90 दिन में गैरसैंण को स्थायी राजधानी तैयार किया जाएगा।
तत्कालीन मुख्यमंत्री पर एक पत्रकार ने लगाया था आरोप
आपको बतादें कि स्वराज आश्रम में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए भी सुरजेवाला ने कहा था कि 2016 में भाजपा के झारखंड प्रभारी रहने के दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को गो-सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने के लिए उससे 25 लाख की रिश्वत ली थी और रुपये अपने रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर कराए थे। भाजपा ने इसकी जांच के बजाय पत्रकार पर ही राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया। पत्रकार ने जब हाईकोर्ट की शरण ली तो कोर्ट ने सीबीआई जांच के निर्देश दिए, मगर सरकार जांच के बजाय सुप्रीम सुप्रीम कोर्ट चली गई, जहां मामला निरर्थक था।
चारा घोटालें में भी बीजेपी नेता शामिल-आज पत्रकारों से बातचीत में उत्तराखंड में सूरजेवाला ने कहा कि 3000 करोड़ रुपये के चारा घोटाले में भाजपा के कौन से बड़े नेता संलिप्त हैं और अब तक इस घोटाले में क्या कार्रवाई की गई है। कंस्ट्रक्शन वर्कर कल्याण बोर्ड में टूल किट, सिलाई मशीन, साइकिल और अस्पताल निर्माण में घोटाला किया गाया है। चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ईएसआई हॉस्पिटल बनाने के लिए सरकार व कैबिनेट की मंजूरी के बिना ही एक कंपनी को 50 करोड़ के लिए हरी झंडी दे दी गई।

