पटना में बेखौफ अपराधियों ने भवन निर्माण विभाग के एक कर्मचारी के घर में घुसकर गोलियां बरसाई और हत्या कर दी। घटना खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत चरघरवा मोड़ के निकट की है। मृतक की बहन ने इस हत्या में उसकी पत्नी को आरोपी करार दिया है। मृतक पप्पू मूल रूप से हवाईअड्डा थाना क्षेत्र के कौशल्या नगर में रहता था और घटना बीती देर रात हुई।
भवन निर्माण विभाग के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, पत्नी पर आरोप

