भाजपा नेता की शिकायत पर अश्लील कपड़े पहनने वाली उर्फी जावेद से होगी पूछताछ

‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम उर्फी जावेद को पब्लिक प्लेस पर अक्सर अश्लील आउटफिट में देखना जैसे आम हो गया है। अतरंगी कपडे उसपर बदन पर बस नाम मात्र को ढके रहना उन्हें चर्चाओं में बनाए रहता है। उर्फी जावेद का अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करना अब उन्हें भारी पड़ने वाला है। कई बार मामला पुलिस तक पहुंच जाता है। इन दिनों उर्फी जावेद और भाजपा नेता चित्रा वाघ के बीच विवाद सामने आया है।  अब उर्फी जावेद को चित्रा वाघ की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

क्या लगाए है आरोप ?-

इस मामले में भाजपा नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद पर सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप गड़ा है। उन्होंने उर्फी की तरफ से चित्रा वाघ पर डराने और धमकाने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद ही मुंबई पुलिस के कमिश्नर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और आज एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। चित्रा वाघ ने उर्फी के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने उर्फी पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में यह नंगा नाच नहीं चलेगा। उर्फी जावेद जहां देखेंगी वहां वे उनका थोबड़ा फोड़ेंगी’। 
इस पर जवाब देते हुए उर्फी ने पलटवार करते हुए कहा था कि ‘मेरा नंगा नाच यूं ही चलता रहेगा।’ इसी सिलसिले में शुक्रवार को उर्फी जावेद महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर से मुलाकात करने पहुंची थीं। वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान रूपाली चाकणकर ने कहा था कि भाजपा नेता अनुचित भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं, जो किसी भी प्रकार से सही नहीं है। इसके अलावा उर्फी जावेद के वकील नितिन सातपुते ने भी महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग को पत्र लिखकर और ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *