अभिनेत्री सुसाइड केस में आरोपी शीजान खान को राहत,मिली जमानत 

गौरतलब है कि टीवी सीरियल ‘अलीबाबा: दास्तान ए काबुल’ की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की आकस्मिक हुई मौत में शक के घेरे में आए उनके बॉयफ्रेंड और कलाकार शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था,और  तुनिशा की मां ने उन पर तमाम आरोप लगाए थे। जहां अभी तक शीजान की मुश्किलें बढ़ रही थीं, वहीं अब इस केस में एक राहत मिली है जिसमें  महाराष्ट्र की एक अदालत ने शनिवार को शीजान खान को जमानत दे दी है।
आरोप –दरअसल,पिछले साल 25 दिसंबर को अपनी सह-कलाकार तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगा था और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अभिनेत्री की मां के लगाए अरोपों के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *