नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की बड़ी घटना हुई है। उत्तम नगर के पास मोहन गार्डन में एक मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना के बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। बचाव दल ने एक आदमी और एक बच्ची को बचा लिया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी जुटे हुए हैं।
मकान में लगी आग,दमकल की टीम ने बच्चे समेत दो को बचाया

