मैनपुरी : सभी राजनैतिक पार्टियां इस बार चुनावी जीत को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंकती नज़र आ रही है इसी कड़ी में नाज समाजवादी पार्टी के (सपा) संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया और जीत दिलाने की अपील की। मुलायम सिंह ने आज गुरूवार को करहल में जनसभा में कहा कि यहां लोग उम्मीद के साथ आए हैं, ये उम्मीद सपा की सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मैं विश्वास दिलाता हूं, आपको निराश नहीं करेंगे। मुलायम सिंह यादव ने अपील करते हुए कहा कि मेरी भावना का मान रखना और करहल से अखिलेश यादव को भारी मतों से जीत दिलाना,आपका विकास पूरा समाजवादी पार्टी ध्यान रखेगी। आपको बतादें कि मुलायम सिंह ने आज सम्बोधन में गरीबी और बेरोजगारी पर कहा कि ये दोनों ही समस्या वर्तमान सरकार में बढ़ी है। जनता परेशान है,किसानों के सामने आय की समस्या है। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां स्पष्ट हैं।
किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया जाएगा। सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। नौजवानों को नौकरी भी दीं जायेंगीं , सपा की सरकार बनेगी तो नौजवानों के रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। व्यापारियों को सुविधाएं दी जाएंगी। जिससे वो किसान की फसल खरीद सकेंगे। याद रखना देश को किसान, व्यापारी और नौजवानों ही मजबूत करेंगे।
पिता की मौजूदगी से खुश हुए अखिलेश –आअज अखिलेश यादव ने मैनपुरी मुलायम सिंह की जनसभा में मंच पर पहुँचते ही पहले पिता के चरण स्पर्श किए और कहा कि आज मंच की शोभा बढ़ गई है। नेताजी के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है। ये नेताजी का क्षेत्र रहा है। यहां नेताजी ने कुश्ती लड़ी और लड़ाई। उन्होंने कहा कि मैं आपके कार्यक्रम में आया तो रास्ते में एक और कार्यक्रम दिखा था। वहां भीड़ नहीं थी। कुर्सी खाली थीं। इस बार भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे। उन्होंने कहा कि यहां इतनी भीड़ देखकर साफ है कि जनता क्या चाहती है।

