गुरुग्राम: समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम मेदांता में भर्ती किए गए थे। वह खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं। अभी भी उनकी हालत नाजुक है और आज सोमवार को अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव ने अस्पताल पहुंचे हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में ही मौजूद हैं। मेदांता अस्पताल ने बयान दिया है कि मुलायम सिंह यादव वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती हैं और उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा हो रहा है।
किडनी देने पहुंचा युवक-
आपको बतादें कि जैसे ही मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने की खबर मिली तो, चाहने वालों की भीड़ लग गई। दुआओं का दौर शुरू हो गया है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का छात्र आशुतोष सिंह तो अपनी किडनी मुलायम सिंह को देने के लिए तैयार है। इसके लिए वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचा है।

