लखनऊ : यूपी के भदोही में दुर्गापूजा पंडाल में लगी भीषण आग के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा सहित धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समितियों से पूजा पंडालों के निर्माण में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह उसे सही से करने की अपील की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सीएम योगी ने कहा है कि प्रशासन इन आयोजन समितियों से संवाद बनाकर पूजा पंडालों में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अभी हाल ही में पूजा पंडालों में घटित कुछ घटनाओं और दुर्घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिये आवश्यक है कि विद्युत व अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
भदोही दुर्गापूजा पंडाल की आगजनी के बाद सीएम योगी सख्त,निर्देश पारित

