मुख्तार अंसारी को मऊ सदर से सुभासपा का मिला  टिकट, नामांकन करेंगें दाखिल

 वाराणसी :: गौरतलब है कि बाहुबली आरोपी मुख्तार अंसारी जेल में बंद है लेकिन सुभासपा ने मऊ सदर  विधानसभा सीट से मुख्तार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस बात की सूचना मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने बीते दिन मंगलवार को विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए कोर्ट में दी है। इस अर्जी में बांदा जेल में बंद सदर विधायक से उनके अधिवक्ता, प्रस्तावकों, नोटरी अधिवक्ता एवं फोटोग्राफरों की मुलाकात की अनुमति देने की अपील की है। न्यायालय ने आज बुधवार को इसकी तिथि नियत की है।  मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता की अर्जी में कहा गया है कि मुख्तार अंसारी मऊ सदर से विधायक हैं तथा इस विधानसभा 2022 के चुनाव में नामांकन दाखिल करना है अंसारी को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में 356 विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

नामांकन पत्र एवं उसके साथ संलग्न शपथपत्र पर प्रत्याशी की चल अचल संपतियों से संबंधित, मुकदमों से संबंधित जानकारियां और अन्य ब्योरे दर्ज किये जाते हैं और नामांकन पत्र पर उम्मीदवार के हस्ताक्षर भी करने होते हैं। नामांकन की सभी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अधिवक्ता, नोटरी अधिवक्ता, प्रस्तावकों, फोटोग्राफर को बांदा जेल में जाने की अनुमति दी जानें की बात कही है। विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार चौरसिया ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए बुधवार नौ फरवरी की तिथि नियत किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *