कांग्रेस ने किए कई वादे, पढ़े वचन पत्र

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज सुबह मंगलवार को अपना वचन पत्र जारी किया है। कांग्रेस के वचन पत्र में युवाओं, किसानों महिलाओं को साधने की कोशिश की है। कांग्रेस ने प्रदेश में खाली पड़े चार लाख शासकीय पदों को 6 महीने में भरने का वचन अपने पत्र में शामिल किया है और सरकार बनने पर युवाओं के लिए ही स्वाभिमान योजना शुरू करने का भी वादा किया है। इस योजना के तहत प्रदेश के ग्रेजुएट युवाओं को 3 हजार रुपए प्रति महीना भी दिया जाएगा। वहीं डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपये, जबकि दो लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से 8 से 10 हजार रुपये महीना दिया जाएगा। इसके लिए युवा स्वाभिमान योजना कार्ड जारी होगा। प्रदेश के मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस अपने वचन पत्र में एक और जरुरी योजना लेकर आने वाले हैं। जिसके तहत प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति का 25 लाख रुपए तक का यूनिवर्सल बीमा किया जाएगा। जिससे प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को अच्छा इलाज मिलेगा।  वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाने का वचन भी कांग्रेस आज देगी। ये 15 सौ रुपए तक होगा।

कांग्रेस के मुख्य वादे –
1.जय किसान कृषि ऋण माफी योजना को रखा जाएगा और इसमें किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ होगा।
2.महिलाओं को प्रतिमाह 1500/-रुपए नारी सम्मान निधि के रूप में दी जाएगी।
3.घरेलू गैस सिलेंडर 500/- रुपए में दिए जाएंगे।
4.इंदिरा गृह ज्योति योजना के अंतर्गत 100 यूनिट माफ और 200 यूनिट हाफ दर पर होंगे।
5.पुरानी पेंशन योजना 2005 ओपीएस प्रारंभ करेंगे।
6.किसानों को सिंचाई हेतु 5 हॉर्स पावर का विद्युत निःशुल्क देंगे।
7.किसानों के बकाया विद्युत देयक माफ करेंगे।
8.किसान आंदोलन एवं विद्युत संबंधी झूठे व निराधार प्रकरणों को वापस लेंगे।
9.बहुदिव्यांगजनों की पेंशन की राशि बढ़ाकर रूपए 2000/- करेंगे।
10.जातिगत जनगणना कराएंगे।
11. शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे।
12.संत शिरोमणि रविदास के  नाम पर कौशल उन्नयन विश्वविद्यालय सागर में स्थापित किए जाएंगे।
13.तेंदूपत्ता की मजदूरी की दर 4000/- रूपए प्रति मानक बोरा करेंगे।
14.पढ़ो-पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों के बच्चों को कक्षा 1 से 8वीं तक 500/- रूपए, कक्षा 9वीं-10वीं के  लिए 1000/- एवं कक्षा 11वीं-12वीं के   बच्चों को 1500/- रूपए प्रतिमाह देंगे।
15.मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा निःशुल्क करेंगे।
16.आदिवासी अधिसूचित क्षेत्रों में कांग्रेस के कार्यकाल में बना पेसा एक्ट लागू होगा।
पत्रकार  
1.पत्रकारों की सम्मान निधि राशि बढ़ाकर 25 हजार करेंगे।
2.पत्रकारों का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा परिवार सहित कराएंगे।
3.पत्रकार परामर्श समिति का गठन करेंगे।
4.पत्रकारों के लिए महानगरों में न्यू सिटी का निर्माण करेंगे।
5.समाचार पत्रों, पत्रिकाओं एवं डिजिटल समाचार पत्रों/चैनलों को विज्ञापन देने के लिए नए नियम बनाएंगे।
युवाओं के लिए –
1.  युवाओं के लिए सरकारी भर्ती का कानून बनेगा।
2.  2.00 लाख सरकारी पद भरेंगे।
3.  प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-चार नए पद निर्मित कर भरेंगे।
4.  प्रदेश के  युवाओं को ही सरकारी नौकरी में प्राथमिकता मिले, इस हेतु आगे बढ़ेंगे।
5.  प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100 प्रतिशत छूट देंगे।
6.  पिछले 18 वर्षों से लंवित भर्तियां – शिक्षकों, पुलिस, पटवारी, फॉरेस्ट गार्ड, नर्स आदि भरी जाएंगी।
7.युवा स्वाभिमान के अंतर्गत जरूरतमंद शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 1500 से 3000/- रुपए तक प्रतिमाह आर्थिक सहायता 2 वर्ष के लिए देंगे।
8.भोपाल में प्रोफेशनल हब बनाएंगे।
9. मध्यप्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी शुरू करेंगे।
10. उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करेंगे।
11. छात्र संघ के नियमित चुनाव कराएंगे।
12.प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के  लिए ‘पदक लाओ-पद पाओ’, पदक लाओ-करोड़पति बन जाओ, पदक लाओ-कार जीतो, पदक लाओ-छात्रवृत्ति पाओ योजना आरंभ करेंगे।
आस्था में –
1.श्रीराम वन गमन पथ का निर्माण शीघ्र पूर्ण होगा।
2. सीता माता मंदिर श्रीलंका की योजना को पुनः प्रारम्भ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *