लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं भी मिलेगा तब भी हम जाएंगे। भले ही निर्धारित तिथि के बाद ही पहुंचे।आराध्य को राजनीति में नहीं रखना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नहीं बुलाने की मांग भाजपा की सोच को दर्शा रही है। भगवान राम की बात करना ही पर्याप्त नहीं है उनके आदर्श को भी अपने जीवन में उतारना चाहिए। सोमवार की शाम को सांसद डिंपल यादव सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योती मैसी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहीं थी। उन्होंने आज कहा कि देश की संसद से 142 सांसदों का एकसाथ निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। विश्व में ऐसा किसी भी देश में नहीं हुआ कि सरकार पूरी तरह डरी हुई है। ईडी, सीबीआई, आयकर टीम का जमकर दुरुपयोग किया है। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष के चुनाव में भी सरकार के लोग उसमें शामिल हैं ।
बिना निमंत्रण राम मंदिर जाएंगी सांसद,कहा-राध्य को राजनीति में न लाए

