सीएम के कार्यक्रम स्थल पर उड़ता हेलीकॉप्टर अचानक ज़मीन आ गया, युवक को आई चोट

बीते दिन सीएम योगी ताजनगरी आगरा के बटेश्वर में जनसभा को सम्बोधित करने थे।  कार्यक्रम स्थल पर सोमवार को हेलीकॉप्टर हादसा तल गया दरअसल, पुष्पवर्षा के समय हेलीकॉप्टर नीचे गिरने से बचा। हेलीकॉप्टर अत्यधिक नीचे आ गया था। इससे प्रदर्शनी स्थल के तंबू व गेट उखड़ गए। फर्श पर बिछी कालीन भी उड़ गई। वहां लगी एलईडी स्क्रीन भी क्षतिग्रस्त हो गई।

  जनसभा स्थल से करीब दस कदम दूर हेलीकॉप्टर प्रदर्शन के लिए हेलिपैड तैयार किया गया था। उसके बराबर से ही अटल की स्मृति में चित्र प्रदर्शनी भी लगी हुई थी। हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता मेसर्स राजस एयरोस्पोर्टस एंडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड ने एक हेलीकॉप्टर अस्थायी हेलिपैड बनाकर वहां प्रदर्शन के लिए लगाया गया था।ऊपर, हवा में तीन हेलीकॉप्टर आसमान में उड़ रहे थे।

एक में राधा-कृष्ण के स्वरूप व दो हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हो रही थी कि तभी पुष्पवर्षा कर रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक अत्यधिक नीचे आ गया और ले हुई प्रदर्शनी  स्थल पर तंबू उखड़ कर निकल गए। युवक भी गिर गया उसके सर में चोट आई। खड़े पुलिस व प्रशासन के अधिकारी बाल-बाल गिरने से बचे। इस जगह पर करीब पांच हज़ार लोग थे. जो कि सीएम का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हेलीकॉप्टर प्रदर्शन स्थल पर लगीं 25 से 30 लाख रुपये कीमत की एलईडी स्क्रीन गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *