सभी को पसंद आने वाला किरदार फिल्म दृश्यम का किरदार विजय सलगांवकर ने सभी को लुभाया अब दसवीं फेल विजय सलगांवकर, जिसने फिल्म ‘दृश्यम’ में अपनी बेटी और परिवार को बचाने के जान लगा दी थी।
अब फिरसे यही दमदार किरदार विजय सलगांवकर आप सभी के लिए नई कहानी के साथ आने को तैयार है। जी हां, दृश्यम का दूसरे पार्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इसी साल 18 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है और अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाला है कि ‘ध्यान दें! दृश्यम 2 इस साल 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।’ बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय खन्ना, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता मुख्य भूमिकाओं में होंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ‘दृश्यम 2’ की टीम ने आज हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

